मुंबई, अप्रैल 15 -- टीसीएस के नासिक ब्रांच में आए धर्मांतरण की कोशिश करने और यौन उत्पीड़न के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में कई पीड़िताओं ने संस्था के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एक पीड़िता ने दावा किया है कि एक बार मुलाकात के समय मुख्य आरोपी दानिश शेख ने उसे जबरदस्ती अपनी ओर खींच लिया था और चूम लिया था। पीड़िता का आरोप है कि जुलाई 2022 में यह घटना हुई थी और जब उसने इसका विरोध किया तो दानिश ने उसे शादी का प्रस्ताव दे दिया। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से बच निकली। 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए एक युवती ने तीन सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, डराने धमकाने और जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि उसकी पहली बार मुलाकात मुख्य आरोपी दानिश शेख से जनवरी, 2022 में हुई थी। दोनों एक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.