दानापुर स्टेशन : फरक्का एक्सप्रेस से 19 कछुए बरामद, दंपती गिरफ्तार
पटना, जून 3 -- रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की विशेष जांच अभियान के दौरान बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ तस्करी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 19 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं। जब्त कछुओं को वन विभाग के हवाले दिया गया है गिरफ्तार दंपती को भी वन विभाग के अधिकारी ले गए। दोनों से पूछताछ चल रही है। आरपीएफ दारोगा गौतम कुमार के नेतृत्व में बुधवार को दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर चेकिंग चल रही थी। उसी समय हावड़ा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस पहुंची गई। आरपीएफ ने ट्रेन में भी जांच की तो बोगी संख्या एस-02 के शौचालय के पास एक महिला और पुरुष को संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि पति-पत्नी हैं। पास में एक गठरी रखे हुए थे। पुलिस ने गठरी की जांच की तो उसमें 19 जिंदा कछुआ बरामद किया गया। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.