दानापुर में 10वीं बिहार बटालियन का स्थापना दिवस मना
पटना, जून 2 -- दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट केंद्र (बीआरसी) में सोमवार को 10वीं बिहार बटालियन का 60वां और 11वीं बिहार बटालियन का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। मेजर जनरल जय सिंह बैंसला (सेना मेडल), अतिरिक्त महानिदेशक असम राइफल्स एवं कर्नल ऑफ बिहार रेजिमेंट, ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा, समादेष्टा बिहार रेजिमेंट केंद्र अन्य सैन्य अधिकारियों ने वीर स्मृति स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 10वीं बिहार बटालियन की स्थापना एक जून 1966 को रामगढ़ कैंट और 11वीं बिहार बटालियन की स्थापना एक जून 1971 को दानापुर में हुई थी। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर बटालियन की उपलब्धियों को किया याद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.