पटना, मार्च 21 -- दानापुर स्थित ननिहाल में रह रहे बिट्टू उर्फ पलकिया की हत्या के विरोध में लोगों ने शुक्रवार अल सुबह दानापुर-गांधी मैदान मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर दो घंटे तक आवागमन ठप कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक मुलरूप से सोनपुर निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र बिट्टू तकियापर स्थित काश टोली में अपनी नानी के घर रहता था। बिट्टू गुरुवार की रात नौ बजे के करीब तकियापर स्थित एक चाय दुकान पर बैठा था। तभी 7-8 अपराधियों ने घेर ईंट-पत्थर से कूंच डाला। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उपचार के पटना ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.