पटना, मार्च 25 -- रूपसपुर आरओबी के पास किराये के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र ओम सिंह चौहान (20) ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह जमुई के झाझा निवासी रमेश सिंह का पुत्र था। छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ओम सिंह ने अकेला महसूस करने की बात लिखी थी। ओम सिंह कुछ महीनों से रूपसपुर आरओबी के पास कल्पना डायग्नॉस्टिक सेंटर वाली गली स्थित तनु चंद्रालय के मकान में किराये पर रहता था। उसके चचेरे भाई पवन सिंह कल्पना डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं। मंगलवार सुबह पवन सिंह पढ़ाने के लिए ओम के कमरे पर गए थे। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर वे वापस आए। कुछ घंटे बाद फिर गए, तब तक दरवाजा नहीं खुला तो काफी आवाज लगाए। फिर भी दरवाजा नहीं खुला। फिर खिड़की के सहारे कमर...