गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के समीप एनएच-27 पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दानापुर गांव के ही सुरेश महतो का 20 वर्षीय बेटा अजीत कुमार था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। जहां सोमवार की सुबह डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि अजीत कुमार रविवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से स्थानीय बाजार में सामान खरीदने गया था। वहां से वह वापस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.