दानापुर-मनेर-बिहटा रोड 10 मीटर होगा चौड़ा; गंगा पुल से जुड़ेगा, उत्तर से दक्षिण बिहार जाना होगा आसान
वरीय संवाददाता, सितम्बर 27 -- पटना के पश्चिमी इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए दानापुर कैंट से मनेर होते हुए बिहटा तक जाने वाली व्यस्त दो लेन सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत वर्तमान सात मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग ने परियोजना को डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अगले महीने से चौड़ीकरण का काम शुरू होने की संभावना है। परियोजना टेंडर प्रक्रिया में है। दानापुर-बिहटा मार्ग का सीधा जुड़ाव निर्माणाधीन शेरपुर-दिघवारा छह लेन गंगा पुल से होगा। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.