दानापुर मंडल में एनआई वर्क को लेकर 21 से 27 सितंबर तक गोड्डा-रांची एक्सप्रेस रहेगी रद्द
मुंगेर, जुलाई 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर जोन के दानापुर मंडल में प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को लेकर रेल प्रशासन ने 21 से 27 सितंबर तक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ेगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि इस अवधि में विभिन्न रेलखंडों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एनआई कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 18 ट्रेनों को रद्द, 2 ट्रेनों को शॉर्टटर्मिनेट तथा 10 ट्रेनों को परिवर्तित (डायवर्ट) मार्ग से चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस सितंबर में दो दिन रद्द रहेगी इसका असर मालदा मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.