दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का विशेष ठहराव
देवघर, जुलाई 30 -- जसीडीह प्रतिनिधि श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा वैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों और हॉल्ट पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। आसनसोल रेल मंडल के अनुसार ट्रेन नंबर- 13331 /13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस अब फतुहा और अथमाल गोला स्टेशन पर रुकेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस अथमाल गोला व करौटा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस तथा ट्रेन नंबर- 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का मनकथा स्टेशन पर दो मिनट का विशेष ठहराव रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.