पटना, मार्च 25 -- दानापुर के शाहपुर थाने के ढिबरा गांव में विजय सिंह पथ-ढिबरा सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुलिया की दीवार ढहने की घटना पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह हादसा बिहार सरकार की घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य का सीधा परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास के नाम पर सिर्फ कागजी योजनाएं चल रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर गुणवत्ता और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। क्या सरकार यह बताएगी कि बिना मानक के निर्माण कार्य कैसे हो रहा था? मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे? यह साफ है कि सरकार ठेकेदारों को खुली छूट देकर जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों ...