गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के कुछमन स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के आए आंधी-तूफान के कारण ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूट जाने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया, करीब 7.20 बजे दुरुस्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। सुबह करीब 5:30 बजे हुई इस घटना के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावित ट्रेनों में पंजाब मेल, भदौरा पैसेंजर, दिलदारनगर पैसेंजर, विभूति एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और तकनीकी विभाग सक्रिय हो गया। दिलदारनगर टीआरडी (ट्रैक्शन रोलिंग डिपो) से टॉवर वैगन को मौके के लिए रवाना कर दिया गया, ताकि टूटे हुए ओएचई तार की मरम्मत कर रेल यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके। यह भी पढ...