पटना, मार्च 18 -- दानापुर के दियारा क्षेत्र की गंगहारा पंचायत के नोनिया टोली में मंगलवार शाम आग लगने से एक दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। अगलगी में सारा सामान जलने की बात कही जा रही है। लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। अगलगी में बबन महतो, हरि महतो,लालबाबू महतो, डोमन महतो, कुणाल महतो, रामपनी महतो, प्रद्युमन महतो, मदन महतो समेत एक दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया। सभी पीड़ित दियारा क्षेत्र में मजदूरी और बटइया पर खेती करते हैं। जिस समय घटना हुई सभी परिवार की महिलाएं और पुरुष काम से आसपास खेतों में गए थे। खबर पाकर जिला पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर राहत सामग्री दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.