पटना, दिसम्बर 23 -- शाहपुर पुलिस ने दियारा के गंगहारा गांव में फरार कुख्यात सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार उर्फ सत्या राज गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और चार गोलियां बरामद हुई है। सन्नी टॉप-10 अपराधी में शामिल है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि सन्नी कुमार गंगहारा गांव में आया हुआ है। वह हाईस्कूल के पूरब बगीचा स्थित मैदान में है। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर कुख्यात सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और चार गोलियां बरामद हुई। सन्नी के खिलाफ शाहपुर थाने में पहले से आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.