दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस अब पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी, टाइमिंग जान लीजिए
पटना, सितम्बर 14 -- Vande Bharat Express: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र जंक्शन स्टेशन पर ठहराव रविवार से शुरू हो गया। इससे पटना के पश्चिमी इलाके के यात्रियों को जोगबनी और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। पाटलिपुत्र जंक्शन पर गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद और दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। नई समय-सारणी के अनुसार दानापुर से जोगबनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:21 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचेगी और 5:23 बजे आगे के लिए रवाना होगी। 14 सितंबर से जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26301) का भी पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन सुबह 11:11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी और 11:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.