दानापुर-कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक करने की मांग
धनबाद, मई 26 -- धनबाद। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को डीआरएम अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्रहित एवं जनसुविधा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने दानापुर-कोडरमा ट्रेन संख्या 13233/13234 को धनबाद तक विस्तारित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के धनबाद तक विस्तार होने से धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी। वहीं भूली क्षेत्र में रेलवे की ओर से निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य के दौरान जोरिया नदी में मिट्टी जमा हो जाने से जल के प्राकृतिक प्रवाह के अवरुद्ध होने की समस्या को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने डीआरएम को अवगत कराया कि नदी में मिट्टी जमा होने के कारण बीसीसीएल की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले जलापूर्ति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.