रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस को कोडरमा के बाद वाया पारसनाथ-गोमो होते हुए रांची तक विस्तारित करने को लेकर पत्र भेजा गया है। यह पत्र जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक को भेजा है, जिसकी प्रतिलिपि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद नवादा विवेक ठाकुर, सांसद नालंदा कौशलेंद्र कुमार, सांसद गिरीडीह चंद्रप्रकाश चौधरी, डीआरएम दानापुर और डीआरएम धनबाद को भेजी है। पत्र में कहा गया कि पारसनाथ-श्री सम्मेद शिखरजी जैन समाज का एक प्रमुख व अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थ स्थल है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके अतिरिक्त पावापुरी, राजगीर, तिलैया, कुंडलपुर जैसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थलों का धार्मिक महत्व अत्यधिक है। वर्तमान में इन स्थलों तक पहुंचने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.