पटना, मई 5 -- दानापुर के चित्रकूट नगर मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में शराब पार्टी करते 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त स्थान से एक पिस्तौल, मैगजीन,15 कारतूस, विदेशी शराब और 12 मोबाइल बरामद हुए। हथियार दानापुर लालकोठी निवासी छोटू सिंह उर्फ सरबजीत का लाइसेंसी है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दानापुर स्थित जायसवाल मैरिज हॉल में कुछ लोगों की शराब पार्टी करने सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी कर छापेमारी की गई। जहां से बोरिंग रोड, पहलवान मार्केट निवासी भोलू कुमार उर्फ समीर, कोतवाली अदालतगंज के सुजीत कुमार, पुनाईचक के शशि कुमार, बेगूसराय के प्रेम रंजन, दानापुर लाल कोठी के छोटू सिंह, खगड़ी रोड के अश्विनी जयसवाल, सदर बाजार के रंजीत कुमार, चौधराना रोड के आकाश कुमार, सरिस्ताबाद के विश्वास राय, प्रियांशु सिंह और मनेर के बालू पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.