पटना, मार्च 15 -- दानापुर थाना क्षेत्र के झखड़ी महादेव रोड स्थित महादलित मुहल्ले में शुक्रवार देर नाले में गिरने से 32 वर्षीय धर्मवीर उर्फ लल्लू मांझी की मौत हो गई। वह नशे का आदी था। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह में परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर हुई। नाले में शव मिलने की खबर से भीड़ जमा हो गया। खबर पाकर दानापुर पुलिस पहुंचकर छानबीन की। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पार्षद शशि शर्मा ने बताया कि मृतक शराबी प्रवृत्ति का था। जिससे परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.