मैनपुरी, मई 17 -- दानवीर सम्राट हर्षवर्धन बैस की जयंती को लेकर फर्रुखाबाद रोड स्थित ब्रह्मदेव आश्रम पर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी 2 जून को कस्बा के त्रिकुटा पैलेस में जयंती की तैयारियों के लिए चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला पदाधिकारियों, व ब्लॉक, नगर अध्यक्षों ने भाग लिया। वहीं बैठक में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ममता लोधी, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को आमंत्रित करने पर विचार विमर्श किया गया। जल्द ही मुख्य अतिथि तय होने के साथ ही आमंत्रण पत्र के माध्यम से जनपद में संपर्क का कार्य शुरू होगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महान दानवीर सम्राट हर्षवर्धन ने ही ऐतिहासिक कुंभ मेला का आयोजन शुरू किया था। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज जुटेगा क्षत्रिय समाज वह प्रत्येक कुंभ म...