लखीसराय, मई 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में रविवार को समस्त साहू समाज के तत्वावधान में दानवीर मामा शाह जयंती सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाजार समिति परिसर से हुई, जहां से "मामा शाह स्मृति यात्रा 2026" निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टाउन हॉल पहुंची, जहां सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में साहू समाज के महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। गाजियाबाद से आए विशेष ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु और समाज के लोग उत्साहपूर्वक नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे नगर में "दानवीर भामाशाह अमर रहें" और "मामा शाह जिंदाबाद" के जयकारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

मुख्य अतिथि क...