जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय तेलीक साहू महासभा द्वारा दानवीर, राष्ट्रवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज साकची गोल चक्कर पर मसाला चना एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भामाशाह का त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। यह सेवा कार्य समाज के सदस्य मनोज गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्य मुन्नीलाल महाराज द्वारा भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। समाज के सभी सदस्यों ने भामाशाह जयंती को भारत का स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...