नवादा, मई 3 -- नवादा स्थित साहू सदन के प्रांगण में शूरवीर-दानवीर राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, विधायक लाल बाबू गुप्ता, नवादा की उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, पटना महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भामाशाह के आदर्शों पर चलने और समाज की राजनीतिक व रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। पूरा परिसर दानवीर भामाशाह अमर रहें के जयकारों से गुंजायमान रहा।
मुख्य अतिथि के विचार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि दानवीर भामाशाह हमारे पूर्वज थे, जिनके पदचिह्नों पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने रणनीतिक क्षेत्रों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.