दानवीर भामाशाह के आदर्शों के अनुसरण का संकल्प
सहारनपुर, जून 26 -- भामाशाह जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने भामाशाह के राष्ट्रप्रेम, त्याग और सेवा भाव को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि दानवीर भामाशाह का त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी पूरे व्यापारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी को भामाशाह की तरह समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में व्यापारियों को संगठन की आचार संहिता का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। शीतल टण्डन ने भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.