कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दानवीर शूरवीर भामाशाह जी की 479वीं जयंती यज्ञशाला प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता व समाजसेवी शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता निरंजन पोद्दार ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित, समाजसेवा और त्याग की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि भामाशाह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन पोद्दार ने कहा कि भामाशाह ने अपने मित्र महाराणा प्रताप को अपनी पूरी संपत्ति दान कर मेवाड़ की रक्षा में ऐतिहासिक योग...