दानवीर भामाशाह का जयंती पर किया स्मरण
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाराणा प्रताप के बचपन के मित्र, सेनापति और कोषाध्यक्ष दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को सपा के अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय में मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़' ने की। उपस्थित जनों ने कहा हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप को भारी नुकसान हुआ। तब भामाशाह ने अपनी जीवनभर की पूरी धन-संपत्ति राजा को सौंप दी। इस वित्तीय मदद के बूते महाराणा प्रताप ने अपनी सेना को फिर से खड़ा किया। मुगलों के कब्जे से मेवाड़ के एक बड़े हिस्से को मुक्त कराया। गोष्ठी में गोपाल पांडेय, हीरू यादव, सुरेश पासी, रामकुमार यादव, रामसिंह भारद्वाज, मनोज यादव, धर्मवीर पटेल, दुर्गेश पाल, विनोद सिंह पटेल, रामदुलार, बाबूलाल, अक्षय प्रधान, पखंडी बिंद, विजय शंकर, राजेंद्र प्रसाद, राजू यादव, जवाहर लाल, दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.