गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला वासियों के लिए वरदान मानी जाने वाली दानरो नदी और इसकी छोटी-छोटी जलधाराएं तेजी से विलुप्त हो रही हैं। ताजा वैज्ञानिक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पिछले 45 वर्षों में नदी तंत्र की करीब 69 प्रतिशत धाराएं, उनकी लंबाई और जल निकासी क्षमता में जबरदस्त कमी दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो जल संकट, भूजल स्तर में भारी गिरावट और सूखे की मार और विकराल हो जाएगी। यह महत्वपूर्ण शोध दानरो नदी पर पीएचडी कर रहे शोधार्थी राहुल कुमार पांडेय, पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. अंशुमाली तथा शोध पर्यवेक्षक डॉ. अभय कृष्ण सिंह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची से किया गया है। शोध रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित यह अध्ययन गढ़वा जिले के जल संरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.