दानरो नदी और उसके आसपास किसी भी परिस्थिति में कचरा न फेंका जाए: डीसी
गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार को दानरो नदी का स्थल निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान नदी के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर कचरा अवैज्ञानिक और लापरवाहीपूर्ण तरीके से फेंका हुआ पाया गया। साथ ही कई स्थानों पर कचरे में आग लगी हुई थी। उससे धुआं निकल रहा था और आसपास के वातावरण में प्रदूषण फैलने की आशंका बनी हुई थी। उपायुक्त ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दानरो नदी और उसके आसपास किसी भी परिस्थिति में कचरा न फेंका जाए। उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने सुखबाना स्थित कचरा प्रबंधन के लिए चिन्हित स्थल का भी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.