सासाराम, अप्रैल 4 -- सासाराम। अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित दानपेटी में मिली राशि मृतक बिजली मिस्त्री के परिजनों को दी जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में दानपेटी लगायी गयी है। जिसमें कर्मियों के अलावे आमलोगों द्वारा राशि डाली जा रही है। हालांकि इसकी शुरूआत शनिवार से हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमार ने बतायी कि पिछले दिनों चेनारी थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था। जिसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...