बदायूं, फरवरी 28 -- नाधा। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दानपुर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक सुमित शर्मा और चौकी इंचार्ज अली मियां जैदी की उपस्थिति में क्षेत्र के शिक्षित व संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने अपील की कि त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। युवाओं को नसीहत दी गई कि वे किसी भी विवादित कृत्य से बचें ताकि परिवार को परेशानी न हो और पुलिसिया कार्रवाई की नौबत न आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...