दानपात्र से नकदी और घंटा ले गए चोर
गंगापार, मई 25 -- मेजा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार रात चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को निशाना बनाते हुए उसमें मौजूद नकदी पार कर दी, साथ ही मंदिर का घंटा भी खोल ले गए। इतना ही नहीं, चोरों द्वारा मंदिर परिसर में रखा प्याऊ का घड़ा भी तोड़ दिया गया। सोमवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब और सामान अस्त-व्यस्त देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए पुरषोत्तम मास जैसे पवित्र महीने में शिव मंदिर में चोरी होने पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर डायल 112 पीआरबी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.