भभुआ, मई 3 -- पेज चार की खबर दाननदाता के सहयोग से निखरा अष्टभुजी मंदिर, किया गया सम्मान हजारों रुपये खर्च कर कराया रंग-रोगन, समिति ने अंगवस्त्र देकर जताया आभार परिवार संग पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं में उत्साह भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या एक स्थित अष्टभुजी मंदिर में रविवार को एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासी रमेश तिवारी उर्फ कल्लू को मंदिर के रंग-रोगन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर के मां काली मंदिर में उमड़ा जनसैलाबदानदाता का योगदान बताया जाता है कि रमेश तिवारी ने अपने निजी खर्च से मंदिर के अंदर और बाहर का संपूर्ण रंग-रोगन कराया। इस कार्य में उन्होंने हजारों रुपये खर्च किए, जिससे मंदिर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। नए रंग-रोगन से ...