अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- अल्मोड़ा। कचहरी बाजार स्थित स्व बीबी जोशी सभागार में रेडक्रास सोसाइटी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान के लिए विचार प्रस्तुत किए। संस्था ने 15 स्टेचर, दो व्हीलचेयर और सीपीआर के लिए एक डमी खरीदने का निर्णय लिया। नगर के लोगों की परेशानी को देखते हुए शव वाहन खरीदने के लिए संबंधित बैंक व दानदाताओं से संपर्क करने का भी निर्णय लिया। साथ ही स्कूलों में रेडक्रास के क्रियाकलापों को बढ़ाने के लिए सीईओ से मुलाकात करने, हर ब्लॉक में रेड क्रॉस की वॉलिंटियर्स टीम गठित करने, मेडिकल कॉलेज में स्थित बूस्टर ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर मरीजों तक पहुंचाने, रक्तदान, चिकित्सा, प्रशिक्षण शिविर लगाने पर सहमति बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.