वाराणसी, अप्रैल 5 -- दानगंज (वाराणसी)। दानगंज में शुक्रवार को ऑटो ओवरटेक के विवाद में मारपीट में आरोपी मोहित चौहान शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी जीतेंद्र राजभर ने बताया कि वह आरोपी मोहित चौहान और गुलशन सिंह को ई-रिक्शा से लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गए थे। मामले में ऑटो चालक बबलू सोनकर की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मोहित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी गुलशन की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...