अलीगढ़, जनवरी 22 -- दादों, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीते कई दिन से जेसीबीनुमा ट्रेक्टराें से रात भर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। अवैध खनन की गतिविधि के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह अवैध खनन जेएस धर्म कांटे के पास, हैबतपुर कोटरा और दादों जैसे इलाकों में चल रहा है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की कथित खामोशी के कारण खनन माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस की गश्त के बावजूद रात भर अवैध खनन जारी रहता है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मिट्टी खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सीज छर्रा। कस्बा में मिट्टी अवै...