एटा, मई 4 -- गांव दादूपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अभियान के तहत लगभग 32 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से छुड़ाकर ग्राम समाज के उपयोग के लिए पुन: सुरक्षित किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। साथ में खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, राजस्व विभाग की टीम और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने पहले से चिन्हित भूमि पर पहुंचकर कब्जाधारियों को हटाने की प्रक्रिया को सख्ती और शांति के साथ पूरा किया। यह भी पढ़ें- फरीदपुर सुलेम गांव में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह जमीन चारागाह के रूप में दर्ज थी। इस पर कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.