उरई, जून 17 -- उरई। संवाददाता मोहल्ला दादूपुरा स्थित जामा मस्जिद में 13वां सलाना उर्स सरकार-ए-नजमी अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिद के इमाम हाफिज युसूफ कादरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा ने मानवता की सेवा कर समाज को एक किया। आज उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने गरीब, बेसहारा व मजलूमों की मदद की। समाज की कुरीतियां दूर करने के लिए उनकी शिक्षाओं का पालन जरूरी है।जलसे का आगाज हाफिज मु. अहमद ने तिलावते कलाम पाक से किया। मौलवी अंसार रजा ने मनकबत पढ़ी। हाफिज ताज कादरी ने इमाम हुसैन की शहादत याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने जुल्म के खिलाफ समझौता नहीं किया। यह भी पढ़ें- पैगाम-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में जुटे अकीदतमंद उनकी कुर्बानी सिखाती है कि इस्लाम में जुल्म की जगह नहीं। हाफिज शादाब ने कहा कि दुनिया व आखिरत की सफलता इस्लामी शिक्षाओ...