गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दादी सती चौक (सेक्टर-85, 86, 89, 90 चौराहे) पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कोई ठेकेदार कंपनी आगे नहीं आई है। इस से जीएमडीए ने एक बार फिर टेंडर की समयावधि को बढ़ा दिया है। जीएमडीए ने गत 24 अप्रैल को करीब 39.74 करोड़ रुपये की लागत से इस चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था। 18 मई को जब इस टेंडर को खोला गया तो पाया कि किसी भी कंपनी ने इस टेंडर के तहत आवेदन नहीं किया है। ऐसे में इस टेंडर की समयावधि को 28 मई तक बढ़ा दिया है। बता दें कि सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से लेकर आईएमटी मानेसर की तरफ करीब 900 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण होना है। तीन-तीन लेन के इस फ्लाईओवर के बनने के बाद दादी सती चौक पर यातायात जाम नहीं लगेगा। मौजूदा समय में सुबह और शाम के समय यातायात जाम की स्थिति बन...