रामगढ़, मार्च 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि: श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से दादी मंदिर के विशाल परिसर में गणगौर उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान ईश्वर और गणगौर की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जिनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उत्सव के दौरान महिलाओं और बहनों के मनोरंजन के लिए नृत्य कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रकार के रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान और साज-सज्जा ने उत्सव की शोभा को और बढ़ा दिया। गणगौर सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनिका चौधरी, द्वितीय स्थान गवेषणा पटवारी और तृतीय स्थान आशा अग्रवाल ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.