बागपत, मार्च 16 -- बड़ौत। जौहड़ी गांव की अंतर्राष्ट्रीय शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबियत को लेकर परिजन चिंतित है। दादी की तबियत अभी भी ठीक नहीं है जिसपर चिकित्सक नज़र बनाये हुए हैं। दरअसल, रविवार को वयोवृद्ध (91 वर्षीया) महिला निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फट गई थी। घर का काम करते समय अचानक यह हादसा होने के कारण परिजनों में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में दादी को नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उनकी नाक को ब्लॉक किया हुआ है। इस कारण उन्होंने 24 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है। उनके साथ उनकी पुत्री सीमा तोमर व बेटा रामबीर भी मौजूद है। अंतर्राष्ट्रीय ट्रैप शूटर सीमा तोमर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर्स ने सभी सभी चेकअप किए हैं, शाम तक रिपोर्ट आएगी। फिलहाल उनकी स्थिति स्टेबल है। स...