अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी में सोमवार को सड़क किनारे खड़ी बच्ची को कार ने रौंद दिया। देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वह दादी-पिता के साथ जवां रिश्तेदार के यहां जा रही थी। परिजन खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगला पटवारी निवासी छोटेखां मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह अपनी मां और आठ वर्षीय बेटी सिमरन के साथ जवां रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अनूपशहर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने सिमरन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में सिमरन को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान सिमरन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.