नई दिल्ली, मार्च 26 -- बंद नाक की समस्या सर्दी, जुकाम, एलर्जी या मौसम बदलने के कारण बहुत आम हो जाती है। जब नाक बंद होती है, तो सांस लेने में परेशानी, सिर भारी लगना और बेचैनी महसूस होना शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन हल्की समस्या में घरेलू उपाय भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं। दादी-नानी के समय में छोटी-छोटी तकलीफों के लिए प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता था। कपूर, अजवाइन, लौंग और नीलगिरी तेल जैसी चीजें नाक को खोलने और सांस को आसान बनाने में मदद करती हैं। इनसे बनी यह पोटली एक आसान और नेचुरल तरीका है, जिसे दिनभर सूंघने से धीरे-धीरे बंद नाक में राहत मिल सकती है और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।सामग्री 10-12 टुकड़े कपूर 1-2 चम्मच भुनी हुई अजवाइन 4-5 लौंग 6-7 मेंथॉल के टुकड़े 5-6 बूंद नीलगिरी तेल यह भी...