कोडरमा, मार्च 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विशुनपुर रोड स्थित फूटानी चौक केंद्र में दादी जानकी जी का स्मृति दिवस श्रद्धा, सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी बीके जुली ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि दादी जानकी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दादी जानकी द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यदि समाज उनके आदर्शों को अपनाए, तो एक सकारात्मक और सशक्त वातावरण का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के दौरान दादी जानकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रेणु देवी, बीके रंजीता, बीके कल्याण, बीके राजीव सहित संस्था से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.