अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को डबल मर्डर के बाद शुक्रवार को मृतक रवि चौहान के घर में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था। न सिर्फ घर, बल्कि आसपास का पूरा मोहल्ला भी इस दर्दनाक घटना के बाद खामोश दिख रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, लेकिन इस सबके बीच परिवार का दर्द और खालीपन साफ झलक रहा है। रवि की दादी बलवा देवी, जो पूर्णिया में भर्ती थीं, पोते से मिलने की आस लेकर घर पहुंची थीं। लेकिन यहां आते ही उन्हें पोते की मौत की खबर मिली, जिसे सुनकर वह खुद को संभाल नहीं पा रही है। बिलखते हुए उन्होंने कहा कि इस उम्र में पोते की मौत का दुख सहना उनके लिए असहनीय है। उनकी आंखें अब भी दरवाजे पर टिकी हैं, मानो पोता लौट आएगा।वहीं रवि के बड़े भाई पप्पू कुमार चौहान ने घटना को लेकर कई अहम बातें कहीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.