मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव के पास यात्री बस और कार की भीषण टक्कर में नियति ने क्रूर खेल खेला। दादी के श्राद्ध के दिन ही पोता सड़क हादसे में मौत के मुंह में समा गया। दुर्घटना के शिकार पश्चिमी चंपारणके शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी भानु प्रताप द्विवेदी (48) दादी के श्राद्धकर्म के लिए अपनी बहन को लाने के लिए हाजीपुर जा रहा था। कार का ड्राइवर ओमप्रकाश (35) भी उसी की पंचायत के मठिया रसूलपुर वार्ड-11 का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह हुए इस हादसे से श्राद्ध की तैयारी में जुटे भानु प्रताप के परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर शाम भानु और कार ड्राइवर ओमप्रकाश के शव घर पहुंचे। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। भानु प्रताप के घर में दादी के श्राद्ध की तैयारियां चल रही थीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.