गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दादी परिवार महिला मंगल समिति, गोरखपुर की ओर से होली पर्व पर मंगलवार को दादीजी के साथ दादी सखियों द्वारा होली खेली गई। कार्यक्रम कालीबाड़ी मंदिर रेती चौक के पास हुए कार्यक्रम में श्री राणी सती दादी का भव्य दरबार व राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर युवा भजन गायक राज पांडेय 'दादी थारे ही भरोसे मेरा परिवार है।', 'तेरा ही भरोसा है तेरा ही सहारा है' जैसे मीठे भजनों व होली गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सखियों को आनंद से भर दिया। इस अवसर पर आशा अग्रवाल, साधना लीलारिया, किरण पोद्दार, उमा पोद्दार, शारदा चांदवासिया, सुनीता टिबडेवाल, सुमन सिंघानिया, बबीता जालान, मंजूश्री जालान, उमा तुलस्यान, मधु तुलस्यान, रंजू अग्रवाल, विजया, संजू, संगीता बजाज सहित अन्य दादी सखियां उपस्थित रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.