बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर थानांतर्गत टिनिच चौराहे के बुद्ध बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी आदित्य पांडेय (24) पुत्र वीरेंद्र कुमार पांडेय के रूप में हुई है। आदित्य अपनी दादी के ब्रह्मभोज के लिए रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड बांटने गया था। कार्ड बांटने के बाद गुरुवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गौर थानांतर्गत बुद्ध बाजार पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रहे गौर थानाक्षेत्र के साड़ी कल्प गांव निवासी मोहित अग्रहरि उर्फ नाटे की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टिनिच चौकी प्रभारी श्रीहरि राय ने दोनों घायलों को एंबुलेंस स...