कन्नौज, अप्रैल 27 -- ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बाइक अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ठठिया थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बिहार के गोपालगंज जिले के विदेशी टोला निवासी प्रभात कुमार श्रीवास्वत पुत्र प्रदीप कुमार श्रीवास्तव नोएडा में रहकर नौकरी करता था। रविवार को अपनी दादी के निधन की सूचना पर वह बाइक पर सवार होकर नोएडा से अपने घर जा रहा था। सोमवार की भोर जब उसकी बाइक ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के सामने पहुंची, तभी अचानक नींद आ जाने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा कर्मी व ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.