कटिहार, मई 24 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक में उस समय मातम पसर गया, जब दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया एक 9 वर्षीय मासूम महानंदा नदी में लापता हो गया। लापता की पहचान विमल मंडल के 9 वर्षीय पुत्र प्रसनजीत मंडल के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- महानंदा में डूबे तीन बच्चों का चौथे दिन भी नहीं चला पता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हालघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसनजीत मंडल अपनी दादी फैली देवी के निधन के बाद परिजनों के साथ महानंदा नदी किनारे अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दादी के दाह संस्कार के बाद वह नदी में स्नान करने गया, इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह पानी में लाप...