बरेली, मई 30 -- फतेहगंज पूर्वी। दून एक्सप्रेस से बिलपुर स्टेशन पर एक युवक की गिरने से मौत हो गई। शाहजहांपुर में कांट थाने के गांव औदापुर सैदापुर सैनी निवासी विपिन सिंह (30) मुरादाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को उसकी दादी का दसवां संस्कार था। विपिन मुरादाबाद से दून एक्सप्रेस में सवार हुआ। बिलपुर पर ट्रेन धीमी हुई तो उसने चलती ट्रेन से ही उतरने लगा। विपिन फिर भी उतर गया। ट्रेन की स्पीड तेज थी, जिससे वह सीधे कोच के नीचे गये और उसके पैर कट गये। आरपीएफ ने उसे एंबुलेंस से मीरानपुर सरकारी अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विपिन के बैग से फोन और आधार कार्ड मिला। उसी के आधार पर परिवार को फोन से सूचना दी गई। विपिन के पिता धर्मेद्र ने बताया कुछ दिन पहले उसकी मां का निधन हो गया था। शनिवार को दसवां संस्कार था। इसलिए ही वि...