गाजियाबाद, अगस्त 30 -- गाजियाबाद के कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर से संदिग्ध हालत में लापता हुई 11 साल की बच्ची बिहार के बेतिया में मिली। बच्ची को शनिवार देर रात बेतिया पहुंचे उसके पिता को सौंप दिया गया। बच्ची ने बताया कि वह पूर्णिया में रहने वाली दादी से मिलने के लिए घर से निकली थी। आनंद विहार से ट्रेन में बैठी और गलती से बेतिया में उतर गई। बिहार के पूर्णिया में श्रीनगर के रहने वाले मोहम्मद शमशेर गाजियाबाद के भोवापुर में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। शमशेर ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को उनकी 11 वर्षीय बेटी गुलफ्शा घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह लापता हो गई। उन्होंने बेटी की आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने थाने में बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए ...